फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested six accused in cow slaughter

गोवंशीय पशु हत्या के मामले में छह आरोपी पुलिस ने पकड़े, जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six accused in cow slaughter
संभल। संभल कोतवाली पुलिस ने वाजिदपुरम के नजदीक से गोवंशीय पशु के मास के साथ दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असमोली बाईपास पर वाजिदपुरम के नजदीक तीन लोग गोवंशीय पशु का मांस लिए खड़े हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। आरोपियों ने अपनी पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी नवाब व असमोली थाना क्षेत्र के गांव इकरोटिया निवासी अरमान के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए आरोपियों की पहचान मियां सराय निवासी इनामुल हक के रूप में बताई। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस व हत्या किए जाने में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए। एक बाइक भी पुलिस ने मौके से बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने चौधरी सराय में की। दो गोवंशीय पशु की हत्या करने जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने में इस्तेेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में चौधरी सराय निवासी मोहम्मद यूनुस, ऐजाज, रिजवान और गुफरान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed