फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police are not able to reach the accused of uproar

Sambhal News: बवाल के आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police are not able to reach the accused of uproar
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवी जिला छोड़कर दूसरे जिले या प्रदेश में जाकर रह रहे हैं। 97 उपद्रवियों के नाम और पते की पहचान पुलिस को हो चुकी है लेकिन यह सभी आरोपी भागे हुए हैं। 41 गिरफ्तारी के बाद पुलिस कोई उपद्रवी नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

24 नवंबर को हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और 30 से ज्यादा भीड़ में शामिल लोग घायल हुए थे। पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की थीं। इसमें पांच एफआईआर संभल कोतवाली में जामा मस्जिद के आसपास उपद्रव करने के आरोपियों के खिलाफ हुई थी। इसके अलावा नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया था। दीपा सराय में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस का गोला व अन्य सामान लूट लिया था। इन सात एफआईआर के बाद वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस की एसआईटी लगी थी। जांच पड़ताल में 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। इसमें 97 उपद्रवी ऐसे हैं जिनके नाम और पते पुलिस के पास हैं लेकिन यह आरोपी जिले से भाग गए हैं। दूसरे जिले या प्रदेश में जाकर रह रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि जिनके नाम और पते की जानकारी मिल गई उनके खिलाफ इनाम घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बवाल जहां हुआ वहां अभी भी पसरा रहता है सन्नाटा
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटगर्वी से बवाल शुरू हुआ था। करीब डेढ़ घंटे तक हुए बवाल को पुलिस ने काबू किया था। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। इन तीनों ही इलाके में अभी तक सन्नाटा दिखाई देता है। बच्चे और बुजुर्गों की चहल पहल तो बनी है लेकिन युवा नजर नहीं आते हैं। जो उपद्रव में शामिल थे वह भागे हुए हैं जो नहीं थे वह एहतियाती तौर पर बचाव कर रहे हैं। हालांकि एसपी का कहना है कि जो उपद्रव में शामिल था उसकी ही गिरफ्तारी जाएगी। निर्दोष लोग परेशान नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed