{"_id":"5e6542e58ebc3eeb513f587a","slug":"police-alert-in-sambhal-on-holi-sambhal-news-mbd342654828","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की निगरानी में संभल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की निगरानी में संभल
विज्ञापन
संभल के सर्राफा बाजार में पैदल मार्च करते आईजी विजय प्रकाश, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद व अन्य।
- फोटो : SAMBHAL
संभल/चंदौसी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद संभल जिला संवेदनशीलता की श्रेणी में लगातार बना हुआ है। होली का त्योहार सामने है। इसलिए शासन ने संभल जिले के लिए आईजी फायर सर्विस को तीन दिन संभल में कैंप करने के आदेश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के एक और अधिकारी को दूसरे जनपद से भेजा गया है। साथ ही अतिरिक्त सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई है।
शासन की नजर में संभल संवेदनशील है और इसके चलते होली के त्योहार पर अबकी ज्यादा ही सतर्कता बरती जा रही है। मुरादाबाद मंडल संभल का सबसे ज्यादा संवेदनशील इसलिए भी है क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हिंसक होने से 19 व 20 दिसंबर को हुए बवाल में दो लोगों की जान चली गई थी। सार्वजनिक संपत्ति को भी 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई थी। तब से संभल को जोन और सेक्टर में बांटकर जिले भर की पुलिस को अलग-अलग समय के लिए संभल में तैनात किया गया है लेकिन अब जब होली का त्योहार है तो प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस बने रहना जरूरी है।
इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के साथ सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) की तैनाती संभल जिले के लिए शासन ने की है। शासन पल-पल संभल की खबर भी ले रहा है। संभल के लिए शासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस विजय प्रकाश को तीन दिन संभल में कैंप करने के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी संभल भेजा गया है।
विज्ञापन
जनपद की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में रहेगी पर चौबीस घंटे इस तरह से सतर्क रहना है कि जब भी जहां भी बुलाया जाए पूरी फोर्स आ जाए। क्योंकि संभल को लेकर पुलिस और प्रशासन एहतियाती इंतजामों में कोई चूक नहीं होने देना चाहता है। होली से पहले संभल में कई बार पुलिस और अर्धसैनिक बल पैदल मार्च कर चुके हैं। संभल में संवेदनशील स्थल चिह्नित कर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।