{"_id":"5f29ae5e8ebc3e3d0144c1e0","slug":"police-alert-in-sambhal-on-5-august-chandausi-news-mbd358110410","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जनपद में अलर्ट, सीमाएं रहेंगी सील, चेकिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जनपद में अलर्ट, सीमाएं रहेंगी सील, चेकिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
चंदौसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पूजन को लेकर जनपद संभल में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बुधवार को जनपद की सीमाएं सील रहेंगी, पुलिस बल तैनात रहेगा। चेकिंग के बाद ही जनपद सीमा में वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। तीन सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेेदारी संबंधित सीओ को सौंपी गई है। मंगलवार की शाम एसपी ने चंदौसी में रुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास और पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस मौके पर संभल जनपद को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जनपद में डीएम की ओर से एक अगस्त से 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा पहले ही लागू कर दी गई है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि जनपद की सीमा मार्गो पर दिन पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ के रुप में किसी को नहीं आने दिया जाएगा। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सूची बनाई जाएगी। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्मादी लोगों से निपटने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिये हैं। दिन भर पुलिस अपने क्षेत्रों में गश्त करेगी।
यह सीमाएं रहेगी सील
इसके साथ ही जनपद सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बदायूं मार्ग पर ओरछी चौराहा, मुरादाबाद मार्ग थाना बनियाठेर, जोया मार्ग पर मनोटा पुल, गुन्नौर क्षेत्र में नरौरा पुल, थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र, थाना नखासा व अन्य सीमावर्ती थानों पर सीमाएं सील रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के साथ किया रूट मार्च
चंदौसी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार की शाम चंदौसी कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस के साथ रूट मार्च किया। कोतवाली से प्रारंभ हुआ रूट मार्च फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार, घंटा घर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार होते हुए फव्वारा चौक पर आकर संपन्न हुआ। रूट मार्च के दौरान सीओ अशोक कुमार व कोतवाल धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के शुभारंभ को लेकर अराजक तत्वों पर निगाह रखी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में ली जाएगी।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस को सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गए है। जनपद की सीमाओं पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल।