फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert in sambhal for coroana

पुलिस ने बाजार में घूम-घूमकर बंद कराई दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
police alert in sambhal for coroana
चंदौसी में फव्वारा चौक पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का चालान काटती पुलिस। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। जिलाधिकारी के रात्रि कर्फ्यू के निर्देश का पालन कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने नगर में घूम-घूम कर दुकानें बंद कराई गई। इस दौरान बिना मास्क लगाने वाले लोगों से पुलिस ने दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी से सोमवार से रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने के निर्देश जारी किए हैं। रात नौ बजे सीओ गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ बाजार में खुली दुकानों को बंद कराने निकले। पहले दिन लोगों को समझा बुझाकर व्यापारियों को दुकानें बंद कराने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस ने स्टेशन रोड, मुरादाबाद गेट, घंटाघर, फड़याई बाजार, संभल, जारई गेट, बड़ा बाजार आदि का भ्रमण कर नौ बजे के बाद भी खुल रही दुकानों को बंद कराया और रात्रि कर्फ्यू का पालन करने की बात कही। इस दौरान सड़कों पर जो लोग बिना मास्क लगाए दिखाई दिए। उनका पुलिस ने चालान काटा, ऐसेे लोगों से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed