फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert for holi in sambhal

होलिका दहन स्थल पर नाम से लगाई जाए होमगार्ड व चौकीदार की ड्यूटी: एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
police alert for holi in sambhal
बहजोई। होली के त्यौहार को लेकर जिले भर की पुलिस अलर्ट हो रहे। किसी भी कीमत पर माहौल बिगड़ने न पाए। यह बात शनिवार की देर शाम रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कही। वह जिले भर के पुलिस अधिकारियों समेत एसएचओ व एसओ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी कोतवाली व थाना प्रभारी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश करें।
मुख्य रूप से पशु तस्करी को लेकर भी पूरी सक्रिया बनाए रखते हुए प्रभावी कार्रवाई अमल में लाएं। लंबित विवेचनाओं का समय रहते निस्तारण करें। गुंडा-एक्ट व गैंगस्टर पर भी विशेष ध्यान दें। माहौल खराब करने वालों को चिंहित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करें। निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद करें। होलिका दहन स्थल पर होमगार्ड व चौकीदार आदि की ड्यूटी नाम से लगाएं।
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल के आसपास रहने वालों को भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपे। पुलिस अधिकारी समेत एसएचओ व एसओ भी होलिका दहन स्थल पर भ्रमण करें। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल समेत सिद्घार्थ, सीओ डा. केके सरोज, अशोक कुमार सिंह व फायर सीओ प्रताप सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक सतीश चंद्र व जिले भर के सभी कोतवाली व थाना के एसएचओ व एसओ, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed