फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert for farmers protest

अब बिना झंडे की गाड़ियों दिल्ली के लिए रवाना होंगे किसान संगठनों के कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
police alert for farmers protest
संभल। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए किसान संगठनों अपनी रणनीति में बदलाव किया है। किसान संगठनों के कार्यकर्ता अब बिना झंडा की गाड़ियों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रास्ते में टोपी भी नहीं लगाएंगे क्योंकि इससे पहचान हो जाएगी और उन्हें रोका जा सकता है। वैसे भी संभल जिले में दिल्ली जाने वाले सभी सात रास्तों पर पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे चेकिंग के लिए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने किसान संगठनों नेदिल्ली कूच को लेकर यह चेकिंग की है लेकिन जब एसपी से पूछा गया तो उनका कहना था कि कोरोना के खतरे की वजह से किसानों को भीड़ में न जाने की सलाह दी जा रही है। अगर कोई अराजक तत्व किसान संगठनों के साथ जाने का प्रयास किया करता है तो पुलिस उसे रोक कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर है पुलिस की चेकिंग
संभल जिले में संभल-दिल्ली मार्ग पर गवां के टी- प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है। गुन्नौर क्षेत्र में नरौरा के पुल पर और बबराला के इंदिरा चौक पर सभी वाहन चेक किए जा रहे हैं। जुनावई, मनोटा पुल, बनियाठेर के अकरौली में और नखासा क्षेत्र में हसनपुर रोड पर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता दिल्ली में हैं तो घरों में पुलिस क्यों है तैनात
संभल। भाकियू टिकैत के प्रदेश के प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह तो दिल्ली में हैं लेकिन पुलिस पता नहीं क्यों उनके घर तैनात है। चंदौसी स्थित उनके घर में हर रोज कोतवाली चंदौसी की पुलिस निगरानी कर रही है। इसी तरह से भागनगर में मुकेश यादव और कैथल के कुवंरपाल के यहां पुलिस बार बार जा रही है। बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पुलिस के बार बार आने जाने से इससे परिवार वालों के फोन आते रहते हैं, उन्हें समझाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed