फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police alert after seeing the date of Friday and trial one day

Sambhal News: जुमे और मुकदमे की तारीख एक दिन देख पुलिस अलर्ट

Thu, 28 Nov 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police alert after seeing the date of Friday and trial one day
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट कमिश्नर 29 अक्तूबर यानि शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेंगे। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज भी है। सर्वे रिपोर्ट पेश करने और जुमे की नमाज का दिन एक होने की वजह से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एहतियात के तौर में डीएम ने शुक्रवार की शाम तक इंटरनेट की सेवा बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम बवाल के बाद 24 घंटे के लिए सभी कंपनी से इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया गया था। इसके बाद लगातार 24 घंटे के हिसाब से प्रतिदिन इंटरनेट सेवा बंद रखी गई। जुमे की नमाज और सर्वे रिपोर्ट की वजह शुक्रवार की शाम चार बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बवाल के बाद असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सकते थे। जिससे माहौल बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसलिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया था। अब शहर का माहौल शांत है लेकिन एहतियाती तौर पर इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार की शाम को सेवाएं बहाल करा दी जाएंगी। बताया कि सर्वे की रिपोर्ट शुक्रवार को पेश होनी है। ऐसे में असामाजिक तत्व सक्रिय होकर भड़काऊ पोस्ट कर सकते हैं जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

कोट
उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है। पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं। इन पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। शहर का माहौल अब सामान्य हो गया है। बाजार भी खुल रहे हैं और लोगों की आवाजाही भी सामान्य हो गई है। एहतियाती तौर पर पुलिस को तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed