{"_id":"652aa4841759aec6d908bff3","slug":"police-action-in-the-largest-tractor-parts-market-in-sambhal-western-uttar-pradesh-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभल में काले कारोबार का अंदेशा!: सबसे बड़े ट्रैक्टर पार्ट्स बाजार में छापा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में काले कारोबार का अंदेशा!: सबसे बड़े ट्रैक्टर पार्ट्स बाजार में छापा, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 15 Oct 2023 11:32 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:32 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ट्रैक्टर पार्ट्स बाजार में पुलिस की कार्रवाई हुई है। जहां से एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर के हजारों पार्ट्स बरामद हुए हैं। संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में पुलिस ने कार्रवाई की और एएसपी का नेतृत्व रहा। एएसपी और एसपी ने पल पल की जानकारी ली।
विज्ञापन
एएसपी और एसपी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में कबाड़ के 12 गोदामों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब एक हजार ट्रैक्टर के हजारों पार्टस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ने कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ किया।
विज्ञापन
कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम किसान ट्रैक्टर पार्ट्स लेने के लिए संभल आते हैं। क्योंकि जो पार्ट्स मेरठ में नहीं मिलता वह संभल में उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्ट्स और जनरेटर का सबसे बड़ा कारोबार संभल मेभ्होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के ट्रैक्टर खपाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदे जाते हैं। इसके बाद इन्हें काटकर पार्ट्स को अलग-अलग कर दिया जाता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इस बाजार में कार्रवाई से तमाम उन लोगों में खलबली मची हुई है जो इस कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस के अधिकारियों को अंदेशा है कि इस काले कारोबार से बड़ा गिरोह पकड़ा जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर कहां से आए और पार्ट्स कहां कहां सप्लाई किए गए। इन सभी बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।