फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police action in Sambhal: Six criminals arrested with weapons, were plotting to commit robbery

संभल में पुलिस की कार्रवाई: हथियारों के साथ छह अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट करने की रच रहे थे साजिश, ऐसे पकड़े गए

Mon, 23 Dec 2024 05:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 05:35 PM IST
सार

संभल के थाना राजपुरा क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट की साजिश रचने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। उन पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police action in Sambhal: Six criminals arrested with weapons, were plotting to commit robbery
घटन के बारे में जानकारी देते एसपी केके विश्नोई - फोटो : पुलिस

विस्तार

रजपुरा थाना पुलिस ने हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे छह बदमाशों को गिरफ्तार  किया है। उनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और 9 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों ने बरेली के किसी व्यक्ति की भी हत्या की सुपारी ले रखी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए गिरोह में दो बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास मिला है। हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराध किए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी ने अपने बहजोई स्थित कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर निवासी धर्मवीर उर्फ बाबू जी यादव की दुश्मनी अपने गांव के ग्राम प्रधान तेजपाल से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की हत्या के लिए ही धर्मवीर उर्फ बाबू जी यादव ने बरेली के थाना सुभाषनगर अंतर्गत अंगूरी टांडा निवासी रबिया उर्फ रवि, थाना इज्जतनगर अंतर्गत ड्रीम होम कर्मचारी निवासी करनवीर को बुलाया था। इस घटना में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल बरेली के थाना सुभाषनगर अंतर्गत बगिया करेली रोड निवासी सरफराज ने उपलब्ध कराई थी।

एसपी ने बताया कि हत्या के अलावा गवां से संभल जाने वाले एक सराफ कारोबारी से लूट का भी मंसूबा तैयार किया था। रेकी के लिए गांव रसूलपुर निवासी भूरा और राकेश को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि रविवार की शाम को रजपुरा थाना पुलिस गश्त कर रही थी।


इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग हेलमेट लगाए हुए दिखाई दिए। शक होने पर पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो एक 32 बोर पिस्टल, दो तमंचे और 9 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने के मंसूबे की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed