{"_id":"5e63fb2d8ebc3ef4060f9693","slug":"police-action-in-sambhal-on-holi-sambhal-news-mbd3425577135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति भंग के अंदेशे में पुलिस ने 143 लोगों को चिह्ति किया, एसडीएम की अदालत में भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति भंग के अंदेशे में पुलिस ने 143 लोगों को चिह्ति किया, एसडीएम की अदालत में भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जिले में होली के दौरान अमन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। अतीत के विवादों को देखते अब विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा उन लोगों को चिह्ति किया जा रहा है जिनसे शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है। बहजोई और कोतवाली चंदौसी की पुलिस ने 143 लोगों को चिह्ति किया है। सभी को शांति भंग के अंदेशे में भारी मुचलके से पाबंद करने के लिए एसडीएम चंदौसी की अदालत में पुलिस ने चालानी रिपोर्ट भेजी है।
होलिकादहन 9 मार्च होगा और होली के रंग 10 मार्च को खेले जाएंगे। इसकी तैयारी हर स्तर पर चल रही है। लोग जहां होली की तैयारी में खरीद फरोख्त कर रहे हैं वहीं पुलिस और प्रशासन हर स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। जिन लोगों से पुलिस को शांति भंग होने का खतरा नजर आ रहा है उन्हें नोटिस थमाए गए हैं। साथ ही कोतवाली पुलिस ने बुधनगर खंडुआ के 20 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत भेजी है जबकि बहजोई पुलिस ने रंपुरा के 55, भवन के 46 और जलालपुर के 22 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी की अदालत को भेज दी है।
इन सभी 143 लोगों को मुचलके पर पाबंद करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नसीहत दी जाएगी। अब यह सभी लोग उप जिलाधिकारी की अदालत में पेश होंगे और वहां से जमानत कराएंगे तब भी इन्हें शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर शांति व्यवस्था भंग होती है तो मुचलके में जो धनराशि इनसे पाबंद कराई गई है उसकी वसूली उप जिलाधिकारी कर सकेंगे लेकिन उसके लिए भी पुलिस की रिपोर्ट आवश्यक है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि होली को लेकर उन लोगों को चिह्ति किया जा रहा है जो बलाल कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ ही चालानी रिपोर्ट भेजी जा रही है। अभी कुछ और लोग चिह्ति किए जाएंगे। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जनपद में निषेधाज्ञा पहले से लागू है।