फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police absent for 56 days in gunnaur thana

गुन्नौर कोतवाली से 56 दिन से बिना सूचना के ड्यूटी से सिपाही गायब,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
police absent for 56 days in gunnaur thana
जुनावई/गुन्नौर। कोतवाली गुन्नौर में तैनात सिपाही बीते 56 दिनों से बिना सूचना के गायब है। सिपाही के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिवार के सदस्य मंगलवार को कोतवाली पहुंचे, साथ ही उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराए। इस दौरान पता चला कि पूर्व प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर थाना ने सिपाही के गायब होने की घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली से लापता सिपाही शक्ति गुलिया शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के आमवाली मझरा याहियापुर गांव का मूल निवासी है। पता चला कि सिपाही बीते 29 मई 2021 को थाने में आमद कराई थी। इसके बाद आठ मार्च 2022 को वह कोतवाली से गायब हो गया। सिपाही कहां गया, इसकी सूचना किसी के पास नहीं थी। गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल पूनिया ने बताया कि सिपाही शक्ति गुलिया के बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब रहने पर पूर्व प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने उसका पता लगवाया, जब सिपाही के बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो उन्होंने दस मार्च को उच्चाधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया। सिपाही के तहेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी उनके भाई शक्ति गुलिया इसी तरह से गायब हुए थे। खोजबीन करने पर राजस्थान के एक मंदिर में मिले, लापता सिपाही आध्यात्मिक व्यक्तित्व का व्यक्ति है। उसके तहेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। दूसरी तरफ गुन्नौर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में तहेरे भाई दीपक ने बताया कि पता चला कि उसका चचेरा भाई शक्ति गुलिया बीते आठ मार्च 2022 से लापता है, इस दौरान वह न तो घर पहुंचा और ना ही गुन्नौर कोतवाली में ड्यूटी कर रहा। भाई शक्ति गुलिया का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों को चिंता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed