{"_id":"6ac94c77430edf7d8209b28d","slug":"poles-snapped-power-supply-disrupted-for-five-hours-in-several-areas-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-141655-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खंभे टूटे... कई इलाकों में पांच घंटे बिजली रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खंभे टूटे... कई इलाकों में पांच घंटे बिजली रही बाधित
Sat, 10 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
संभल। शहर में शुक्रवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। इसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला हल्लू सराय में तीन बिजली के खंभे टूट गए। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। असमोली में भी दो बिजली के खंभे टूटने से देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में दिक्कतें हुई। सांसद के मोहल्ला दीपा सराय की सड़कों पर भी पानी जमा रहा। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। रोडवेज बस अड्डे पर भी जलभराव के कारण यात्रियों को बसों तक पहुंचने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
खग्गू सराय और तुर्तीपुर इल्हा जैसे रिहायशी इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आर्य समाज रोड पर भारी जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ। पैदल चलने वालों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। शहर के विभिन्न हिस्सों में कई घंटों तक जलभराव की समस्या बनी रही।
0000
कोट
अधिक बारिश के चलते जलभराव की समस्या बन गई थी। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई। जिन इलाके में जलभराव की समस्या है वहां आने वाले दिनों में समाधान पूरी तरह कराया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। काम शुरू करा दिया गया है।
आदित्य प्रकाश, ईओ, पालिका संभल।
00000
कोट
असमोली में दो बिजली के खंभे टूटे हैं और हल्लू सराय में तीन खंभों का नुकसान हुआ है। इन खंभों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मचारियों को लगाकर मरम्मत का कार्य करा दिया गया है। शाम तक स्थिति सामान्य बन गई है।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, बिजली निगम