{"_id":"671971f4285d189668000554","slug":"pole-collapses-as-lineman-climbs-death-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-115754-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लाइनमैन के चढ़ते ही गिरा पोल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लाइनमैन के चढ़ते ही गिरा पोल, मौत
Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन बदलने के लिए जर्जर पोल पर लाइनमैन को चढ़ा दिया। लाइनमैन के चढ़ते ही जर्जर पोल गिर गया। हादसे में कुढ़ फतेहगढ़ के गांव बाबेपुर निवासी लाइनमैन चंद्रपाल (25) की मौत हो गई। हादसा बुधवार की शाम करीब पांच बजे चंदौसी में मुख्य डाकघर के पास हुआ। हादसे में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
विद्युत वितरण खंड चंदौसी द्वारा शहर में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे सुभाष रोड पर मुख्य डाकघर के निकट जर्जर बिजली तारों को बदलने का काम चल रहा था। एनसीसी कंपनी के लाइनमैन चंद्रपाल साथी कर्मचारियों के साथ नई तारों को डालने का काम कर रहे थे। वह लोहे के जिस पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था, वह जर्जर था। इसकी जानकारी लोगों ने काम शुरू करने से पहले दी थी लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही लाइनमैन चढ़ा जर्जर पोल के साथ लाइनमैन भी नीचे आ गिरा। जिससे लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय लाइनमैन की मौत हो गई।
जर्जर पोल पर तार खींचने का लोग कर चुके हैं विरोध, नहीं चेते जिम्मेदार
शहर में आरडीएस योजना के तहत जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य पिछले कई माह से चल रहा है। कई जगह बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों के विरोध के बाद भी जर्जर पोलों पर नई लाइन खींचने का विरोध कर चुके हैं। 30 सितंबर को बिजली विभाग द्वारा आवास विकास कॉलोनी में काली मंदिर के निकट जर्जर तारों को बदलने पहुंची थी। जहां सात पोल नीचे से गले हुए थे। जिस पर स्थानीय लोगोंं ने विरोध करते हुए गले खंभों को बदल कर ही नए तार डालने की बात कही और टीम को वापस लौटा दिया था। इसके बाद टीम ने नए खंभे लगाए थे और इसके बाद ही लाइन डाली गई थी।
विज्ञापन
गनीमत रही राहगीर बच गए
सुभाष रोड पर जिस जगह खंभा गिरने की घटना हुई। वहां मुख्य डाकघर के अलावा एक निजी स्कूल और जिम भी है। मुख्य डाकघर पर ही दोपहर तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसी मार्ग पर कई अस्पताल भी हैं। जिससे यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। शाम के समय अक्सर खासी भीड़ का गुजरना रहता है। गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कोई राहगीर चपेट में नहीं आया।
मौत की खबर सुनकर पत्नी हुई बेसुध
एनसीसी कंपनी के लाइनमैन चंद्रपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी नन्ही देवी के अलावा चार वर्ष की बेटी काजल और दो वर्ष का बेटा कार्तिक हैं। बुधवार की शाम जैसे ही चंद्रपाल की मौत की खबर गांव पहुंची तो पत्नी नन्ही देवी बेसुध हो गई। परिवार के अन्य लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
घटना की जानकारी मुझे मिली है। एनसीसी कंपनी के लाइनमैन की हादसे में जान गई है। इस हादसे के बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल।