फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PM Sambhal Visit: Modi come Sambhal for first time today, PM is visiting for second time after 47 years

PM Sambhal Visit: मोदी पहली बार आज आएंगे संभल, 47 वर्ष बाद दूसरी बार हो रहा पीएम दौरा, लोगों में भारी उत्साह

Mon, 19 Feb 2024 09:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 09:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल के दौरे पर रहेंगे। वह कल्कि धाम का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का जिले में यह पहला दौरा है। उनके आने से लोग उत्साहित है। 

विज्ञापन
PM Sambhal Visit: Modi come Sambhal for first time today, PM is visiting for second time after 47 years
पीएम मोदी से मुलाकात करते कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो संभल दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी भी पीएम रहते हुए संभल दौरे पर आ चुकीं हैं। इंदिरा गांधी 1977 में विधानसभा चुनाव के दौरान संभल में हसनपुर मार्ग पर एक सभा में आई थीं। जहां वर्तमान में मंडी समिति बनी हुई है।  कांग्रेस प्रत्याशी शरितुल्ला के लिए चुनावी जनसभा की थी।

विज्ञापन


हालांकि उस समय संभल मुरादाबाद जिले की तहसील हुआ करता था। वर्तमान में संभल जिला है और गांव ऐंचोड़ा कंबोह संभल की सदर तहसील का हिस्सा है। 47 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं लेकिन वह चुनावी समा भी मंच से बांध सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक शरियतुल्ला ने बताया कि वह 1977 में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। जनसभा के लिए इंदिरा गांधी आई थीं। हालांकि उस समय कुछ मतों के अंतर से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।  जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क जीत गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार संभल आ चुके हैं मोदी 

मोदी का एक दौरा संभल तहसील और दूसरा दौरा चंदौसी तहसील में हो चुका है। हालांकि उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। संभल के कुरुक्षेत्र के मैदान में वर्ष 2005 में नरेंद्र मोदी आए थे। इसके बाद वर्ष 2009 में स्टार प्रचारक के रूप में चंदौसी में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा की थी। प्रधानमंत्री रहते हुए यह उनका पहला दौरा है।

राजीव गांधी भी आए थे संभल

संभल सियासी लिहाज से हमेशा से चर्चा में रहा है। वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का दौरा भी हुआ था।  वह चुनावी सभा करने के लिए संभल के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित बिजलीघर के सामने के मैदान पर आए थे।  तब लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने थे।

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव शांति देवी यादव लड़ रहीं थीं और विधानसभा के लिए शरियतुल्ला चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि दोनों ही प्रत्याशी हार गए थे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव में जनसभा करने के लिए संभल आए थे।



उनकी जनसभा चंदौसी मार्ग स्थित करुक्षेत्र के मैदान में हुई थी। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के लिए जनसभा की थी। इस चुनाव में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को हार का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed