फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PM Modi Sambhal: Sudama had given anything to Lord Krishna today corruption case would have filed against him

PM Modi Sambhal Visit: आज सुदामा भगवान कृष्ण को कुछ देते तो उन पर भ्रष्टाचार का केस होता, वीडियो भी बन जाता

Mon, 19 Feb 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 01:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब समय का चक्र बदल गया है। देश न केवल विदेशों से अपनी प्राचीन मूर्तियां वापस ला रहा है बल्कि रिकॉर्ड विदेशी निवेश भी प्राप्त कर रहा है। 

विज्ञापन
PM Modi Sambhal: Sudama had given anything to Lord Krishna today corruption case would have filed against him
संभल में संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वह अलौकिक अनुभव, दिव्य अनुभूति को पूरे विश्व ने देखा। इस बीच हम देश से सैकड़ों किमी दूर अरब की धरती अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं।

विज्ञापन


प्रमोद कृष्णम ने पीएम से कहा कि वह भावनाओं के अलावा और कुछ नहीं दे सकते। इस पर मोदी ने कहा कि अच्छा है कि आपने भावनाएं दीं। आज के दौर में सुदामा भगवान कृष्ण को पोटली देते तो इसका वीडियो बन जाता। इसके बाद पीआईएल लग जाती और भ्रष्टाचार का केस हो जाता।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब समय का चक्र बदल गया है। देश न केवल विदेशों से अपनी प्राचीन मूर्तियां वापस ला रहा है बल्कि रिकॉर्ड विदेशी निवेश भी प्राप्त कर रहा है। श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखने के बाद मोदी ने कहा कि एक तरफ तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है और दूसरी तरफ, शहरों को हाईटेक बुनियादी ढांचा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में देश भर से संतों और धार्मिक नेताओं ने भाग लिया।उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें अपनी पहचान पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया था। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी थे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed