फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   plunder the farmer's house by making a mortgage

बंधक बनाकर किसान के घर लूट

Fri, 23 Mar 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 23 Mar 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
plunder the farmer's house by making a mortgage
जिला अस्पताल में भर्ती बदमाशों की पिटाई से घायल जरीना। - फोटो : अमर उजाला
असमोली के मछायली गांव में नकाबपोश बदमाशों ने किसान के घर में परिजनों को बंधक बनाकर 60 हजार रुपये समेत दो लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे के पाइप से मारपीट की। जिससे किसान और उसकी पत्नी घायल हो गई। बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


मछावली निवासी मौसम किसान हैं। बेटे अजमत अली व आस मोहम्मद ईंटें बेचने का काम करते है। बुधवार रात दोनों बेटे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भोजपुर गए थे। घर पर मौसम अली, उनकी पत्नी जरीना व धेवती निशा थी। निशा अपने नाना के पास सो रही थी, जबकि दूसरे कमरे में जरीना अकेली सो रही थी। देर रात दीवार फांदकर नकाबपोश बदमाश घुस गए। जरीना की आंख खुली तो बदमाशों ने लोहे के पाइप से उसे पीटा। मौसम अली को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचा तान दिया और मारपीट की। मौसम अली व उनकी पत्नी जरीना के मुंह पर बदमाशों ने कई बार पाइप से वार किया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। धेवती निशा के साथ बदमाशों ने मारपीट नहीं की और वह सोती रही। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से 60 हजार रुपये नगदी, चेन, अंगूठी, झुमकी, चांदी का गले का हार, दो जोड़ी चांदी की चेन समेत 2 लाख रुपये का माल लूट लिया। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम अली के बेटे अजमत अली ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। असमोली के थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। 
रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed