{"_id":"5e5d57cd8ebc3ef40f50bd4f","slug":"plantetion-in-sambhal-in-rain-weather-chandausi-news-mbd3419338182","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। अबकी वर्षाकाल में जिले को 2052286 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए जिले भर की 13 पौधशालाओं में 3167058 पौध तैयार करने का काम युद्घस्तर पर किया जा रहा है। हरियाली व पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए शासन की ओर से यह पहल की गई है।
उत्तर प्रदेश में मानक से कम वन क्षेत्र को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर मानक के अनुसार करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश में वर्ष 2020 में 25 करोड़, 2021 में 30 करोड़ तथा 2022 में 35 करोड़ पौधे वर्षाकाल में लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वन अधिकारी डीके चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में वर्ष 2020 में वन विभाग का लक्ष्य 4 लाख 97 हजार 680 पौधे तथा अन्य विभागों का पौधरोपण का लक्ष्य 15 लाख 54 हजार 606 पौधे हैं। इस प्रकार जिले में वर्ष 2020 में वर्षाकाल के लिए 20 लाख 52 हजार 286 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।
डीएफओ ने बताया कि इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर पौध तैयार की जा रही है। जिले भर की 13 पौधशालाओं में कुल 31 लाख 67 हजार 058 पौध तैयार की जा रही है, जिससे कि माह जुलाई वर्षाकाल में सभी विभागों तथा जन सामान्य को शासन के निर्देश के मुताबिक पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने बताया कि पौधशालाओं में पौध तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि आगामी वर्षाकाल में जिले में शासन की मंशा के मुताबिक बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य करके जिले के प्रत्येक गांव व शहर में हरियाली बढ़ाई जा सके और पर्यावरण को स्वच्छ व निर्मल बनाया जा सके।