फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pipeline leakage, open drains and broken roads trouble residents

Sambhal News: पाइपलाइन लीकेज, खुले नाले और उखड़ी सड़कों से वाशिंदे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Pipeline leakage, open drains and broken roads trouble residents
चंदौसी। नगर पालिका के वार्ड नौ में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। सोमवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि वार्ड में खुला नाला, जर्जर बिजली के खंभे, लटकते तार, उखड़ी सड़कें और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन इनके समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर नौ में मोहल्ला मारबाड़ी, बूढ़ी माता, अंबेपुरम, ब्रह्म बाजार, मोहल्ला बारहसैनी, पक्का कटरा, गुलडेहरा आंशिक क्षेत्र आदि मोहल्ले शामिल हैं। मोहल्ला मारवाड़ी में आबादी के बीच से गुजर रहा खुला बड़ा नाला खतरा बना हुआ है। नाले पर न तो सुरक्षा जाल लगाया गया है और न ही बाउंड्री बनाई गई है, जबकि नाले के बिल्कुल किनारे लोगों के मकान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में नाले का पानी बढ़ने पर हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला बूढ़ी माता, अंबेपुरम और न्यू सत्यम एकेडमी स्कूल के पास पाइपलाइन में लीकेज की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। जगह-जगह सड़कों पर पानी बहता रहता है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। उधर मोहल्ला मारवाड़ी में कई स्थानों पर बिजली के तार खतरनाक ढंग से लटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पक्का कटरा में बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं, जो काफी झुक चुके हैं। लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा वार्ड के कई मोहल्लों में सड़कें पूरी तरह उखड़ी हुई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कों के निर्माण और मरम्मत के प्रस्ताव तो बनाए गए हैं, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। वार्ड में न तो समय से पानी मिल रहा है और न ही पर्याप्त दबाव के साथ आपूर्ति हो पा रही है। मजबूरी में लोगों को निजी मोटर और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार बनी इन समस्याओं से वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
......................
आबादी के बीच खुला नाला बना हुआ है। न तो उस पर जाल है और न ही बाउंड्री, जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कृष्णा देवी, स्थानीय निवासी, वार्ड नौ।
..................

पानी न तो समय से आता है और न ही प्रेशर रहता है। कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में निजी मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
नन्हे गौतम, स्थानीय निवासी
..............

नाले के ऊपर न तो जाल है और न ही नाले के दोनों किनारों पर बाउंड्री है। इसके अलावा मोहल्ले में बिजली के तार काफी नीचे लटके पड़े हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
डब्लू कुमार, स्थानीय निवासी, वार्ड नौ।
--------

मेरे वार्ड में सबसे अहम समस्या लीकेज की है। कई जगह लीकेज हो रही है। जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है। जलभराव होने से सड़क जर्जर हो रही हैं। वहीं पिछले दिनों वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बना कर दिया था। अभी उस पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।

नवकांत शर्मा, सभासद, वार्ड नौ।

-----
लीकेज की शिकायत लगातार आ रही हैं, पिछले कार्यकाल में पाइप लाइन बिछाई गई थी। अब उसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सभासद द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर कार्य योजना तैयार हो गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed