फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Piles of dirt lining the main roads, people unconscious of the stink

Sambhal News: मुख्य मार्गों किनारे लगे गंदगी के ढेर, बदबू से बेहाल लोग

Thu, 08 Jan 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Piles of dirt lining the main roads, people unconscious of the stink
संभल। शहर के चंदौसी मार्ग, हसनपुर मार्ग और गवां मार्ग पर सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेरों से उठती बदबू से लोग बेहाल हैं। इन मार्गाें से शहर में प्रवेश करने वाले लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। चंदौसी मार्ग पर नूरियो सराय से सैफ खां सराय तक कई स्थानों पर सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा है। गंदगी से उठती बदबू से लोग परेशान हैं। कूड़ा कभी कभी आग लगने पर धधकने भी लगता है। मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर गवां मार्ग पर गांव मोती नगर में भी ऐसा ही माहौल हुआ है। कूड़े के साथ पराली के ढेर लगा है। जिसमें धुआं भी उठ रहा है। संभल से गवां की तरफ आवागमन करने वाले वाहन सवार लोग बदबू के साथ ही धुएं से परेशान हैं।
विज्ञापन

कभी कभी धुएं के कारण आंखें बंद होने पर मार्ग पर हादसे का अंदेशा रहता है। इसी तरह हसनपुर मार्ग पर पक्का बाग से करीब एक किलोमीटर आगे एक स्थान पर कूड़ा नजर आ रहा है, जबकि इस मार्ग से लोग हसनपुर, गजरौला होते हुए दिल्ली तक का सफर करते हैं। बहजोई मार्ग पर गांव धुरैटा में स्थित पंचायत सचिवालय के सामने कूड़े से बदबू उठ रही है। जिस वजह से लोग परेशान हैं। इन मार्गों की तस्वीर से साफ है कि जिम्मेदार स्वच्छता का माहौल बनाने के लिए गंभीर नहीं हैं। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed