फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pharmacists are the backbone of the health system: Dr. Tarun

स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है फार्मासिस्ट : डॉ. तरुण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:05 AM IST
सार

बहजोई के बीएमबीएल कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फार्मेसी छात्रों और विशेषज्ञों ने फार्मासिस्ट की भूमिका तथा नैतिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी हुईं।

विज्ञापन
Pharmacists are the backbone of the health system: Dr. Tarun

विस्तार

बहजोई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाते हुए कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएमबीएल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. तरुण पाठक समेत डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल, एआरओ महेश चंद्र गौतम, डीपीएम संजीव राठौर व मनु तेवतिया ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। रोगी को सही दवा व सही समय पर सही परामर्श देना ही फार्मासिस्ट का परम कर्तव्य है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा पद्धतियों व दवाओं में लगातार हो रहे बदलाव के दौरान फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। उन्होंने फॉर्मेसी के विद्यार्थियों से नैतिकता व ईमानदारी के साथ फार्मेसी को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज निदेशक संभव जैन ने विद्यार्थियों से फार्मेसी को सेवा का मार्ग बताते हुए समाज के सच्चे स्वास्थ्य प्रहरी बनने की बात कही। इस बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएशन के जिला मंत्री जयकिशोर उमराव समेत फार्मासिस्ट लक्ष्मीनारायन ने भी विचार रखे। संचालन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी जोशी ने किया। कार्यक्रम में जेपी सिंह, सतीश चंद्र तिवारी, रवेंद्र कुमार, मधुर आर्य, नीरज कुमार, महेश चंद्र, केके हटवाल, कुश नंदन व सौरभ सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed