फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People who were cheated by Javed Habib's company met the SP.

Sambhal News: जावेद हबीब की कंपनी से ठगी के शिकार हुए लोग एसपी से मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
People who were cheated by Javed Habib's company met the SP.
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर व कारोबारी जावेद हबीब की कंपनी एफएलसी द्वारा ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से कार्रवाई की गुहार लगाई है। रुपये वापस कराने का भी आग्रह किया है। एसपी ने सभी पीड़ितों को सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है। एसपी ने ने बताया कि जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आगे की जांच की जा रही है। जिन लोगों को एफएलसी कंपनी के द्वारा ठगा गया है। उन पीड़ितों को सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है। इस मामले की जांच तह तक की जाएगी। जो भी पीड़ित है उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देश दिए हैं। इस ठगी में और कौन लोग शामिल हैं। इसकी भी छानबीन की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित लोगों ने बताया कि करीब चार करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। एफएलसी का डायरेक्टर बताने वाला आरोपी सैफुल इसमें मुख्य तौर पर जुड़ा है। उसके माध्यम से ही एफएलसी में निवेश किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed