फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People troubled by waterlogging protested against the municipality

Sambhal News: जलभराव से परेशान लोगों का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
People troubled by waterlogging protested against the municipality
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास से दस कदम दूर बल्ले की पुलिया मोहल्ले में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

संभल के दीपा सराय में बल्ले की पुलिया के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह आजाद इंटर कॉलेज के पास बंद पड़ा नाला है। साफ सफाई न होने की वजह से नाला चोक हो गया है। ऐसे में नाले में पहुंचने वाला पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। बिना बारिश के ही लगभग एक-एक फीट तक हर समय जलभराव रहता है। लोगों को आते जाते परेशानी होती है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग यहां बिना किसी मदद के नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि कई बार पालिकाध्यक्ष और ईओ को समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में अनवर हुसैन, मास्टर मुगीश, मोहम्मद शमीम, हाफिज कल्लू, मोहम्मद हबीब, कमर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सीवर लाइन है, उसमें पानी की निकासी धीमी गति से होती है। इस लिए मोहल्ले में जलभराव होता है। बरसात से पहले समस्या का निदान कर दिया जाएगा। -मणिभूषण तिवारी, ईओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed