फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People struggling with traffic jam in city markets during festive season

Sambhal News: त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में जाम से जूझ रहे लोग

Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
People struggling with traffic jam in city markets during festive season
चंदौसी (संभल)। शहर के नो एंट्री जोन में बड़े वाहन और ई-रिक्शा के आवागमन से नगरवासियों को जाम की समस्या जूझना पड़ रहा है। बाजार में हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद बाजारों में भीड़ और बढ़ेगी। इसके बाद भी प्रशासन ने रूट प्लान तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। बच्चे स्कूल देर से पहुंचते हैं और छुट्टी के समय जाम में फंसकर वह घर भी देर से लौटते हैं। शहर में जाम की मुख्य वजह नो एंट्री में बड़े वाहनों का आवागमन और ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है।शहर की सड़कें अधिक चौड़ी न होने के कारण बड़े वाहन अक्सर फंस जाते हैं और जाम लग जाता है। यही हाल ई-रिक्शा संचालकों का भी है। ये भी मनमुताबिक ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। जाम का एक कारण दुकानों के आगे अतिक्रमण भी है। जिससे बाजारों की सड़कें और भी संकरी हो जाती हैं और जाम की स्थिति पैदा होती है। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं। इस जाम की समस्या से प्रशासन भी पूरी तरह से वाकिफ है, मगर प्रशासन द्वारा नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बाजारों में भीड़ भी बढ़ेगी। लोगों को जाम से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन



इन स्थानों पर लगता है अधिक जाम
चंदौसी। यूं तो पूरा नगर जाम की चपेट में आ चुका है। सबसे अधिक जाम बिसौली गेट, सीता रोड, ब्रह्म बाजार फड़याई बाजार, बड़ा बाजार, संभल गेट, घंटा घर, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, मुखर्जी चौक, सीकरी गेट, कैथल गेट, गोशाला रोड, खुर्जा गेट आदि पर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
शहर चंदौसी में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में वनवे प्लान तैयार कर लिया गया है। 25 अक्तूबर के आसपास प्लान लागू कर दिया जाएगा। किसी भी हालत में नागरिकों को परेशानी नही होने दी जाएगी।
प्रमोद कुमार, टीएसआई, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed