{"_id":"6102f7408ebc3e66ff24da60","slug":"people-started-getting-sick-in-the-village-of-sambhal-due-to-waterlogging-sambhal-news-mbd3974858190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से गांव में है जलभराव, अब संक्रमण से बीमार होने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से गांव में है जलभराव, अब संक्रमण से बीमार होने लगे लोग
विज्ञापन
संभल के बारीपुर भमरौआ में हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते बच्चे व ग्रामीण।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बारीपुर भमरौआ में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गांव की सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। समस्या एक दो दिन से नहीं बल्कि पूरे दो माह से बनी हुई है। लोग बीमार होने लगे हैं। अभी पचास से अधिक की संख्या में लोग बीमार हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली। जिसके चलते लोगों की जिंदगी मुसीबत में है।
पिछले माह प्री मानसून की बारिश हुई थी। जिसके पानी से गांव का एक तालाब लबालब भर गया और पानी ऊपर बहने लगा। लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच गया है। करीब 9000 की आबादी वाले इस गांव की एक तिहाई आबादी का पानी इसी तालाब में आता है। दो माह से जलभराव है। अजय का मकान इसी जलभराव के चलते ढह गया और उसे गांव से पलायन करना पड़ा। वर्तमान में गांव की हालत बेहद खराब है।
सड़क पर दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। ग्राम प्रधान के पति नन्हें खान ने बताया कि समस्या को लेकर वह प्रशासन से कई बार संपर्क कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब गंदे पानी के साथ घरों तक पहुंच रही गंदगी से लोग बीमार होने लगे हैं। करीब पचास से अधिक लोग इस समय बीमार हैं।
विज्ञापन
किसी को बुखार है तो कोई खांसी से परेशान है। हैरानी की बात यह है कि इतनी समस्या होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।