फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People shivered in the freezing cold along with fog

Sambhal News: कोहरे के साथ गलन भरी ठंड से कांपे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
People shivered in the freezing cold along with fog
गुन्नौर में हाईवे पर कोहरे के चलते सड़क पर रेंगते वाहन। संवाद
चंदौसी। माघ महीने के पहले दिन क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। सुबह से ही कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। दिन चढ़ने के बाद भी धूप नहीं निकली। कुछ देर के लिए हल्की धूप की चमक नजर आयी भी, लेकिन शीतलहर के चलने से वह भी बेसर रही।
विज्ञापन

बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा और बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। कोहरे के चलते सुबह और शाम के समय यातायात प्रभावित रहा। रविवार का अवकाश होने पर लोग घरों में ही कैद रहे। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

उधर, मुरादाबाद-आगरा हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर सुबह के समय कोहरे की धुंध देखी गई। जिससे वाहन भी धीमी रफ्तार में चल सके। दिन भर मौसम में गलन भरी ठंड होने से लोग कंपकंपा गए और बाजारों में अलाव सेंक कर राहत पाते दिखे। दिन ढलते ही ठिठुरन और भी बढ़ गई। जिससे आठ बजे के बाद बाजारों में चहल पहल काफी कम हो गई। खाने पीने की ही दुकानें खुली नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed