{"_id":"6192b11fd2efa7220c00b69b","slug":"people-recovering-from-dengue-are-facing-the-problem-of-headache-and-body-pain-chandausi-news-mbd4095617107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से ठीक होने वाले लोगों को हो रही सिर व बदन दर्द की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से ठीक होने वाले लोगों को हो रही सिर व बदन दर्द की समस्या
विज्ञापन
चंदौसी। डेंगू से ठीक होने वालों को सिर व बदन दर्द की समस्या बनी हुई है। यह समस्या लोगों को एक से डेढ़ माह तक रहती है। इसके बाद लोग ठीक होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने चिकित्सक के परामर्श पर दवा का सेवन कर समस्या से निजात पा सकते हैं।
जनपद में डेंगू की चपेट में आकर काफी लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। जो लोग डेंगू से ठीक हो रहे हैं, उनमें सिर व बदन दर्द की समस्या बनी हुई है। जिससे डेंगू से ठीक होने वाले लोग परेशान बने हैं। ऐसे में डेंगू से ठीक होने वाले लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि लोग अपने पारिवारिक व नजदीकी चिकित्सक से परामर्श कर उनकी बताई दवा का सेवन करने से उक्त समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से ठीक होने वाले लोगों में एक से डेढ़ माह तक सिर व बदन दर्द की समस्या बनी रहती हैं। अगर लोग दवा का इस्तेमाल न करें तो भी वह ठीक हो जाते हैं।
डेंगू से ठीक होने के बाद कुछ लोगों को सिर व बदन दर्द की समस्या है। आमतौर पर डेंगू से ठीक होने वाले लोगों को उक्त समस्या एक से डेढ़ माह तक रहती है। बाद में खुद ही समस्या खत्म हो जाती है। अगर लोग चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें, तो पहले भी ठीक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह आम बात है।
विज्ञापन
डा. दिग्विजय सिंह, सीएचसी, चंदौसी