फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   people reached in market

तीन दिन के लॉकडाउन की तैयारी के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग, टूटी दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
people reached in market
संभल। शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार को दिनभर बाजारों में खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार से लेकर सब्जी मंडी तक भीड़ ही भीड़ रही। दरअसल शासन ने शुक्रवार की रात से मंगलवार तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लिया गया है। इसी क्रम में जिले भर में लोगों ने बाजारों से जमकर खरीदारी की। संभल के मुख्य बाजार में सुबह से ही भीड़ नजर आई। और रात तक यह भीड़ रही। सबसे ज्यादा खरीदारी खाद्य वस्तुओं की गई। लोगों ने तीन दिन के लॉकडाउन की तैयारी पूरी तरह की। इस दौरान बाजार में सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन किया गया। लोगों ने पालन नहीं किया। हर प्रतिष्ठान पर ऐसे ही खड़े नजर आए। इस दौरान पुलिस की भी मुस्तैदी नहीं दिखाई दी। पुलिस की गश्त नहीं होने के चलते लोग उल्लंघन करते रहे। यह सबसे ज्यादा उल्लंघन कोतवाली संभल क्षेत्र में किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed