फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People ran out of their homes and offices after feeling the tremors of the earthquake

Sambhal News: भूकंप के झटके महसूस होने पर घरों और दफ्तरों से बाहर दौड़े लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
People ran out of their homes and offices after feeling the tremors of the earthquake
संभल। संभल और उसके आसपास के इलाके में दोपहर 2.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। करीब पांच सेकेंड तक यह झटके महसूस हुए। भूकंप आने का अहसास होने पर लोगों में खलबली मच गई। लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही मिनट में सोशल मीडिया पर अर्थक्वेक ट्रेंड कर गया। लोगों ने एक दूसरे को फोन कर भूकंप की जानकारी ली।
विज्ञापन

यह झटके ज्यादातर लोगों ने महसूस किए। क्योंकि जिस समय यह भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग घरों में आराम कर रहे थे। प्रथमा बैंक के शाखा मैनेजर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वह कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कुर्सी हिलने लगी। जब अनहोनी का अहसास हुआ तो शाखा में मौजूद स्टाफ व ग्राहकों को तत्काल बाहर निकाला गया। बैंक शाखा में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि सोफा हिला तो बेचैनी बढ़ गई। संभल के गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि वह अपने मेडिकल स्टोर में बैठे हुए थे।
विज्ञापन

अचानक सभी सामान और कुर्सी हिलती दिखाई दी तो बाहर निकल गए। इसके बाद तमाम रिश्तेदारों के फोन आने लगे। सभी ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी झटके महसूस होते ही बाहर निकल आए। देर शाम तक लोगों के बीच भूकंप की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed