{"_id":"62a6510a0194b76887528370","slug":"people-protested-by-accusing-them-of-using-substandard-material-in-drain-construction-sambhal-news-mbd4312454166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सैंजना के लोगों ने गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही नाली के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने और कार्य बीच में छोड़ने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर मामले की जांच कराते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैंजना में रविवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 100 मीटर की नाली का निर्माण कार्य कराया जाना था लेकिन 50 मीटर ही बनाकर आधा अधूरा छोड़ दिया। इसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
जिला स्तरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने 50 मीटर नाली का निर्माण कराया है। सिर्फ खानापूर्ति करते हुए घटिया सामग्री लगाई गई है। इससे गांव में अब जलभराव कीचड़ और गंदगी फैल रही है। गांव के कई ग्रामीणों के मकान जलभराव से जर्जर होते जा रहे हैं। ग्रामीण हमीद ने बताया कि घटिया सामग्री से निर्माण कराया है। कार्य पूरा भी नहीं किया गया। उससे पहले ही ठेकेदार अपना सामान लेकर मौके से चला गया है।
विज्ञापन
नाली के कार्य अधूरे रहने से मोहल्ले में जलभराव, कीचड़ और गंदगी फैल रही है। आने वाले समय में यह परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान शफीक, सत्यपाल यादव, नेपाल सिंह, किशोरी सिंह, मजीद, श्रीराम, हमीद, मुंशी हुसैन, प्रेमी सिंह, नसीब, बिजेंद्र पाल, डालचंद, नन्हें, रामकिशोर, नत्थू, रघुराज, राजवीर रामवीर, प्रमोद, जीराज आदि मौजूद रहे।