फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People furious for not doing development work, protest against municipality

विकास कार्य नहीं होने पर भड़के लोग, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
People furious for not doing development work, protest against municipality
संभल में नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। विकास कार्य नहीं कराने पर नगर पालिका परिषद के लोगों ने खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सड़क, नाली की व्यवस्था नहीं की गई है। रास्तों पर जलभराव और कीचड़ रहती है। कई बार आग्रह करने के बाद भी सड़क व नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला दीपा सराय स्थित सलीमपुरा में वार्ड संख्या 25 के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मार्ग खस्ताहाल स्थिति में है। नाली का निर्माण न होने से घरों का पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे गंदगी व कीचड़ बन जाती है। बताया कि बरसात के समय जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। जिससे आने-जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी निकलने में काफी परेशानी होती है। नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों से कई बाद शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कर नाली व सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब रानी, महजबी, शहाना, समीरा, रोशन, जमीला, दिलावर, रेशम, मोहम्मद अली, मीना बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed