फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People distressed by unscheduled power cuts and tripping; woes compounded by sultry heat.

Sambhal News: अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल, उमसभरी गर्मी में बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
People distressed by unscheduled power cuts and tripping; woes compounded by sultry heat.
संभल। शहर में बिजली कटौती लगातार जारी है। एक तरफ उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। उपभोक्ताओं को इस उमसभरी गर्मी में बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का दावा है कि छह से सात घंटे अघोषित कटौती हो रही है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी, गर्वी, नाला, हिलाली सराय और ठेर बाजार जैसे क्षेत्रों में बिजली का बार-बार कटना बड़ी समस्या बना रहा। इन इलाकों में उपभोक्ताओं को छह से सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से घरों में लगे उपकरण भी खराब हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। रात के समय बिजली जाने से नींद भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बिजली निगम से शिकायतें की हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

000000

उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानी
उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घरों में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर बंद रहने से लोग पसीने से तरबतर रहते हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रात में बिजली न होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
क्या बोले उपभोक्ता-
24 घंटे में से करीब 6-7 घंटे ट्रिपिंग में चली जाती है। करीब 12-14 बार बिजली चली जाती है। कभी आधे घंटे के लिए, और लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है।
सईद अख्तर ईसराइली, हिलाली सराय


00000000
जितनी गर्मी बढ़ती जा रही है। इतनी ही बिजली ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। दिनभर में 6 से 7 घंटे बिजली नही आती है। गर्मी में बहुत बुरा हाल है। बैठना भी दुश्वार हो गया है। बाजार में हालात ज्यादा खराब हैं।
नरेंद्र अग्रवाल, मोहल्ला ठेर
0000000
दिनभर बिजली की ट्रिपिंग रहती है। हमारे अस्पताल के मरीज भी परेशान हो जाते हैं। बार-बार जनरेटर चलवाना पड़ता है। यह समस्या गर्मी बढ़ने के साथ लगातार बढ़ रही है। इसका समाधान होना चाहिए। शाहनवाज, मोहल्ला नाला

0000000000
बिजली को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी बढ़ती जा रही है। बार-बार बिजली ट्रिपिंग हो जाती है तो कभी वोल्टेज डाउन हो जाते है। 6 से 7 घंटे बिजली 24 घंटे में गुल हो जाती है। भीषण गर्मी में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।

सुविधा गुप्ता, कोट पूर्वी।
00000000
कोट
जिन इलाके में बिजली की समस्या बनी है। वहां समाधान कराया जाएगा। गर्मी में ओवरलोड भी समस्या का कारण बन जाता है। इन इलाके के जेई लगाकर समाधान कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, विद्युत, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed