फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People arrived to respond to the notice, but the responsible people did not come even after hours.

Sambhal News: नोटिस का जवाब देने पहुंचे लोग पर घंटों बाद भी नहीं आए जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
People arrived to respond to the notice, but the responsible people did not come even after hours.
संभल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नोटिसों की सुनवाई में जवाब देने के लिए शुक्रवार को सुबह तमाम लोग संभल ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। कई लोगों के नोटिस में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई का समय था लेकिन घंटों बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर के नोटिसों को लेकर सुनवाई चल रही है। तहसील कार्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों को जो नोटिस दिए गए हैं, उन पर सुनवाई का समय भी निर्धारित है। ऐसे में लोग सब काम छोड़कर इस प्रक्रिया को पूर्ण कराने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही संभल ब्लॉक कार्यालय पर लोग पहुंचने लगे। देखते ही देखते यहां करीब तीन दर्जन लोग हो गए लेकिन 9 बजे की बात तो छोड़िए 11 बजे तक भी जिम्मेदार अधिकारी ब्लॉक नहीं पहुंचे। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई। लोगों का कहना रहा कि घंटों से यहां इंतजार कर रहे हैं लेकिन अधिकारी नहीं आए हैं। इनमें कई बुजुर्ग भी शामिल रहे, जिन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक भी अधिकारी सुनवाई के लिए नहीं आए।
विज्ञापन

.सुबह 9.30 बजे से ब्लॉक कार्यालय पर बैठी हूं। एसआईआर के नोटिस का जवाब देना है। अब 12 बज गए हैं लेकिन अधिकारी नहीं आए हैं।
-सुमन, हसनपुर
.ब्लॉक में करीब ढाई घंटे से ज्यादा हो गए हैं। हमसे 10 बजे आने के लिए कहा था मगर कोई अधिकारी नहीं आए हैं। दिक्कत हो रही है।
-भगवानदेई, टांडा करेली
.नोटिस का जवाब देने के लिए ब्लॉक आए हैं। करीब आधा घंटे से बैठे हैं। अधिकारी के नहीं आने के कारण इंतजार कर रहे हैं।
-जितेंद्र, सुजातपुर
.ब्लॉक में अधिकारी नहीं आए हैं। हम नोटिस का जवाब देने के लिए आधा घंटे से बैठे हैं। समय से प्रक्रिया समाप्त कराई जानी चाहिए।
-रमन, केशोपुर भंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed