{"_id":"68c339a014cdc73b3001d7f1","slug":"people-are-wandering-around-the-supply-department-after-their-ration-cards-are-cancelled-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126816-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राशन कार्ड निरस्त होने पर भटक रहे लोग, लगा रहे पूर्ति विभाग के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राशन कार्ड निरस्त होने पर भटक रहे लोग, लगा रहे पूर्ति विभाग के चक्कर
विज्ञापन
संभल में पूर्ति विभाग कार्यालय पर राशन कार्ड की समस्या को लेकर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : विद्यालय
संभल। पूर्ति विभाग ने भारत सरकार से मिली सूची के आधार पर अपात्रों के राशन कार्डों को निरस्त कर दिया है। इसके कारण लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं। लोग पूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं पूर्व में आवेदन कर चुके लोग भी राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। हालांकि पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि सूची के आधार पर जो लोग अपात्र हैं उनके कार्ड ही निरस्त हुए हैं। नए आवेदन को लेकर जांच प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्ड बनाए जाएंगे।राशन कार्ड कट जाने के अलावा नए राशन कार्ड बनवाने के लिए इस समय लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पूर्ति कार्यालय पर तमाम लोगों की भीड़ लगी रही। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं जो राशन कार्ड निरस्त होने के कारण परेशान नजर आईं। महिलाओं का कहना रहा कि पूर्ति विभाग ने अपात्र बताते हुए राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। इस वजह से राशन डीलर राशन नहीं दे रहा है। कुछ महिलाओं का कहना रहा कि वह कई बार पूर्ति विभाग के कार्यालय आ चुकी हैं। वहीं जो लोग राशन कार्ड के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, वह भी हाथ में कागज लेकर घूमते हुए नजर आए।
पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने कहा कि भारत सरकार से सूची मिली है। इसके आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे लोग जिनके परिवार की आमदनी दो लाख रुपये से ज्यादा और शहरी क्षेत्र में तीन लाख रुपये से अधिक है। ऐसे परिवार जिनके घर में चार पहिया वाहन पंजीकृत है और जीएसटी फाइल करते हैं, ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त हुए हैं। जिन लोगों ने आवेदन किया हुआ है, उन्हें निकलवाकर देखा जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
.पूर्ति विभाग के कार्यालय में आते हुए 15 दिन हो गए। मेरा और सास के नाम से जो राशन कार्ड था उसे काट दिया गया। अब कार्ड नहीं बनने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
-पूजा देवी, तिगरी
00000000
.राशन कार्ड कट जाने के कारण राशन नहीं मिल रहा है। जिस वजह से दिक्कत हो रही है। मैं कार्ड जुड़वाने के लिए पूर्ति विभाग के कार्यालय आई हूं। समस्या दूर होनी चाहिए। -प्रेमवती, नूरियो सराय
0000000
.राशन कार्ड काट दिया गया है। राशन डीलर ने कहा है कि राशन नहीं मिलेगा। राशन कार्ड कटने के कारण समस्या हो रही है। राशन कार्ड बनने पर ही समस्या दूर हो पाएगी।
-मुन्नी, नूरियो सराय
0000000
.सास राबिया खातून के नाम से राशन कार्ड बनवाने को एक साल पहले ऑनलाइन आवेदन किया। पूर्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने पर भी कोई राहत नहीं मिल रही। -फिरोज खान, सैफ खां सराय