फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are making rounds of the supply office to get ration cards made.

Sambhal News: राशन कार्ड बनवाने को आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are making rounds of the supply office to get ration cards made.
संभल। राशन कार्ड बनवाने और कार्ड में यूनिट चढ़वाने के लिए लोग आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। कार्ड नहीं बनने के कारण लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा। आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारी कभी वेबसाइट बंद होने की बात कह देते हैं तो कभी दो महीने बाद आने के लिए कहा जाता है। इस माहौल में लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड की समस्या को लेकर हर एक दिन तमाम लोग पहुंच रहे हैं। लोग इस उम्मीद के साथ आते हैं कि समस्या दूर हो जाएगी लेकिन यह पूरी नहीं हो पा रही। आलम यह है कि लोग कई-कई साल से आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी कभी कुछ तो कुछ बताकर लोगों को वापस भेज देते हैं। राशन कार्ड के लिए जो आवेदन ऑनलाइन किया जाता है उसका शुल्क करीब 100 रुपये लिया जाता है। ऐसे में बार-बार आवेदन करने पर लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। राशन कार्ड नहीं बनने की वजह से राशन भी नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को आपूर्ति कार्यालय पर कई लोग ऐसे मिले तो राशन कार्ड और यूनिट चढ़वाने के लिए आए थे। जानकारी करने पर लोगों ने अपनी-अपनी समस्या बताई और समाधान कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

000000

.राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति कार्यालय के तीन साल से चक्कर लगा रही हूं। कई बार कागज जमा कराए गए हैं। यही कह दिया जाता है कि वेबसाइट बंद है और अभी राशन कार्ड नहीं बन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नगमा, माडली समसपुर
000000
.दो बार राशन कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन करा चुकी हूं। हर बार कार्यालय में पर्ची लेकर रख ली जाती है। ऑनलाइन कराने में भी पैसे खर्च हुए। आज तीसरी बार कार्यालय पर आई हूं।
-सुमन, डाक बंगला
000000
.दो महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रही हूं। दो बार पहले आ चुकी और आज तीसरी बार आई हूं। राशन कार्ड में पांच यूनिट चढ़वाने के लिए परेशान हूं पर समस्या दूर नहीं हो रही। -लक्ष्मी, डाक बंगला
000000
.राशन कार्ड के लिए दो-तीन बार आवेदन कर चुका हूं। करीब 13 साल शादी को हो गए लेकिन राशन कार्ड नहीं बना है। फिर से दो महीने के लिए कहा गया है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

-सतपाल, मिलक ततारपुर
000000
.राशन कार्ड से संबंधित वेबसाइट खुली हुई है। कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी का आवेदन पुराना है तो उसे दोबारा ऑनलाइन कराना पड़ेगा क्योंकि पोर्टल पर दो महीने तक का डाटा रहता है।
-ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed