{"_id":"69dd55b347dc307b6c009036","slug":"people-are-facing-difficulties-in-getting-new-ration-cards-made-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134182-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नए राशन कार्ड बनवाने में दिक्कतें झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नए राशन कार्ड बनवाने में दिक्कतें झेल रहे लोग
विज्ञापन
संभल। नया राशन कार्ड बनवाने और कार्ड में नाम बढ़वाने के लिए लोग आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कार्यालय में कागज लेकर रख लिए जाते हैं लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में लोग बार-बार कार्यालय आने के लिए मजबूर हैं। लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है और अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।
आपूर्ति कार्यालय पर सुबह से शाम तक तमाम लोग उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं। किसी को राशन कार्ड बनवाना है तो किसी को राशन कार्ड में नाम बढ़वाना होता है। आपूर्ति कार्यालय में लोगों से कागज भी लिए जाते हैं।
कई मामलों में कभी कोई कमी तो कभी कोई कमी बताकर लोगों को वापस कर दिया जाता है। हालात यह हैं कि कोई एक महीने तो कोई दो महीने और कोई इससे भी अधिक समय से परेशान है। बार-बार ऑनलाइन कागज कराने में रुपये की बर्बादी भी हो रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्या को लेकर जो लोग परेशान हैं, उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है।