{"_id":"680d2e2f38f12b4da60ab714","slug":"people-are-angry-with-the-pahalgam-terrorist-attack-a-candle-march-was-taken-out-to-pay-tribute-to-the-dead-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121892-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पहलगाम आतंकी हमले से लोगों में रोष, कैंडल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पहलगाम आतंकी हमले से लोगों में रोष, कैंडल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धांजलि
Sun, 27 Apr 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। लोग लगातार आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से पाकिस्तान को जवाब देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान से बदला ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
पतंजलि से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए मोहल्ला ठेर से शंकर चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। राज्य संवाद प्रभारी कुलदीप ऐरन ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही वक्त है। पतंजलि के योग शिक्षक संजय देओल ने कहा कि पाकिस्तान से बदला ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। कैंडल मार्च के दौरान लोग भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में घटना को लेकर रोष भी नजर आया। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस दौरान रेनू वार्ष्णेय, कृष्णा ग्रेवाल, मुदिता गुप्ता, संजय देओल, सतेंद्र चौधरी, डॉ. प्रदीप त्यागी, हरनाम सिंह आदि रहे। वहीं गवां में आराध्य जन संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राकेश कुमार, मुनेश यादव, भूदेव पाल, कुलदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मृतकों के लिए मुस्लिम समाज ने की दुआ
संभल। मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत मल्लक शाह बाबा की मजार पर पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों के लिए दुआ की। घटना की निंदा करते हुए भारत सरकार से मृतकों के परिवार के लिए सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। साथ ही कहा कि घटना के पीछे, जो लोग हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान नवाब साद आदिल, मुजिम्मल खां राजा, मुख्तार रशीदी, मोहम्मद कासिम, जरीफ अहमद, इकरार वारसी आदि रहे। संवाद