फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pehle ramjaan ko hi khul jate hain jannat ke darwaaje

पहले रमजान को ही खुल जाते हैं जन्नत के दरवाजे

Sun, 20 May 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 20 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
pehle ramjaan ko hi khul jate hain jannat ke darwaaje
माहे रमजान के दूसरे दिन शनिवार को रोजेदारों ने नियमों के मुताबिक सहरी के बाद दिनभर रोजा रखा और शाम को अफ्तारी की। दिनभर इबादत की। दूसरे दिन भी मस्जिदों में रोजेदारों की अच्छी खासी सहभागिता नजर आई। 
विज्ञापन


मुकद्दस माहे रमजान का पहला अशरा जुमे के दिन से शुरू हो चुका है। यह अशरा अभी आठ दिन और चलेगा। यह अशरा रहमतों का है। इसमें अल्लाह अपने वंदों पर रहमतों की बरसात करता है। रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं। शनिवार को तय समय पर सहरी की गई।
विज्ञापन


रोजेदारों की अच्छी खासी सहभागिता शहर की विभिन्न मस्जिदों में दिखी। नमाज अदा की गई। कौम व मुल्क के लिए दुआए की गई। मदरसा गोसुल आलम चंदौसी के नाजिमे आला हाफिज अब्दुल मतीन अशरफी बताते हैं कि पहली रमजान को जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं। दोजख के दरवाजे बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैतानों को जकड़ दिया जाता है। रमजान की हर तारीख अहम है, इनमें भी तीन, छह, तेरह, सत्रह, अट्ठारह, सत्ताइश तारीख काफी अहम है। रमजान पाक के आखिरी दिन इतने लोगों को दोजख से आजाद किया जाता है, जितने लोगों को पहले रमजान से आखिरी रमजान तक आजाद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मुसलमानों को चाहिए कि वह अपने गुनाहों की माफी  मांगे और ज्यादा से ज्यादा सदका खैरात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed