{"_id":"68e03c84e244b3fa92005549","slug":"pcs-pre-examination-will-be-conducted-under-the-supervision-of-sector-and-static-magistrates-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-127670-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस प्री-परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस प्री-परीक्षा
विज्ञापन
संभल। जिले में 13 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न होगी। परीक्षा में 5688 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस का कहना है कि सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के साथ सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द ही सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी लगाए जा रहे हैं।
बताया कि परीक्षा के लिए संभल नगर क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज, हयातनगर, एमजीएम महाविद्यालय, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, मोहल्ला नाला, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, शंकर चौराहा, हिंद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और जेडयू इंटर कॉलेज पक्का बाग सरायतरीन को केंद्र बनाया है। जबकि चंदौसी नगर में चंदौसी इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज और नानक चंद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बहजोई में इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई और हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।