फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PCS Pre Exam will be held on 12th at 13 centres.

Sambhal News: 12 को 13 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre Exam will be held on 12th at 13 centres.
संभल। संभल जिले में 13 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। इसके लिए केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने की तैयारी चल रही है। परीक्षा में 5688 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद सीसीटीवी लगे हुए कॉलेजों को केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए थे। छात्रों की संख्या को देखते हुए 13 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द ही सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी लगा दिए जाएंगे। केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में कैमरा लगाया जाएगा। इसके अलावा केंद्रों पर अन्य सभी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
संभल नगर क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज, हयातनगर, एमजीएम महाविद्यालय, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, मोहल्ला नाला, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, शंकर चौराहा, हिंद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और जेडयू इंटर कॉलेज पक्का बाग सरायतरीन में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

0000
चंदौसी नगर में चंदौसी इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज और नानक चंद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बहजोई में इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई और हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
पूर्व की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन पीसीएस में केंद्र के साथ जिला स्तर पर भी कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तैयारी की जा रही है। तैयारियों को जल्द ही अंतिम रूप देने का काम होगा।
-सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed