फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pawansaa block employee accused of conversion of woman, uproar from Hindu organizations

संभल में धर्मांतरण: रामपुर निवासी कर्मी के निशाने पर हिंदू महिलाएं, ब्लाॅक दफ्तर पहुंच गए लोग, फिर हुआ हंगामा

Tue, 19 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 19 Nov 2024 02:11 AM IST
सार

पवांसा ब्लॉक के कर्मचारी पर महिला के धर्मांतरण का आरोप लगने से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप है कि कर्मचारी तंत्र क्रिया से महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता है। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन
Pawansaa block employee accused of conversion of woman, uproar from Hindu organizations
संभल में महिला के धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान बीडीओ से नोकझोंक - फोटो : संवाद

विस्तार

पवांसा ब्लॉक के एक कर्मचारी पर महिला का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाॅक परिसर में धरना देकर हंगामा किया। इस दौरान पदाधिकारियों की बीडीओ अजीत सिंह से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ को पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी कर्मचारी रामपुर का रहने वाला है। वह तंत्र क्रिया कर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


संभल जिले की एक महिला पर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो महिला के पति पर चाकू से वार करा दिया। पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया। एसपी ने भी कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि आरोपी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर तंत्र क्रियाओं में फंसा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील हरकतें भी करता है। उस पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान राकेश वार्ष्णेय, अशोक शर्मा, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, वीरभान सिंह राघव, रंजीत राघव, सचिन राघव, सुमित राघव, अतुल भारद्वाज, डॉ.संतोष यादव, नेत्रपाल यादव, सोनू राघव आदि रहे।

महिला के पति पर भी की तंत्र क्रिया

आरोप है कि महिला के पति पर भी वह तंत्र क्रिया कर चुका है। जिस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। सही होने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से वार करा दिया था। अब उसे बंधक बनाकर रखने का भी आरोप है।

ऐसे ही आरोप में 2022 में हटाया गया था कर्मचारी

विहिप नेताओं का कहना है कि आरोपी को 2022 में ऐसे ही आरोप में पवांसा से हटाकर बहजोई अटैच कर दिया गया था। लेकिन बाद में वह फिर पवांसा आ गया। उस समय मुजफ्फरपुर गांव के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया था। तब तत्कालीन सीडीओ कमलेश सचान ने कर्मचारी को हटाया था।

पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपक कुमार तिवारी, सीओ, बहजोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed