फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pawansa CHC: People returning without testing due to machine failure

पवांसा सीएचसी : मशीन खराब होने से बिना जांच लौट रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pawansa CHC: People returning without testing due to machine failure
पवांसा सीएचसी में स्थित बीपीएचयू लैब में खराब पड़ी जांच मशीन। संवाद
सरायतरीन। पवांसा सीएचसी की पैथोलाॅजी में आठ दिनों से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब पड़ी है। इससे लिवर, किडनी, कोलेस्ट्राल, शुगर व शरीर में इंफेक्शन आदि की करीब 200 जांच नहीं हो पा रही हैं। इस कारण मरीज बिना जांच लौट रहे हैं। वहीं, निजी पैथोलॉजी में जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। पंद्रह दिन पहले भी यह मशीन खराब हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी की ओपीडी में 600 मरीजों ने पंजीयन कराया। इसमें 306 नए मरीजों के पर्चे बनाए गए। ओपीडी में डॉक्टर ने मरीजों को देखकर 121 जांचें लिखीं, लेकिन बायोकेमिस्ट्री जांच नहीं हो सकी। इसके लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ा। इस मशीन से मरीजों की लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (टीएफटी), कोलेस्ट्राल की जांच (लिपिड प्रोफाइल), शुगर व शरीर में इंफेक्शन (ईएसआर) आदि जांच होती हैं।
विज्ञापन

मशीन में आई खराबी के कारण यह सभी जांच आठ दिनों से पूरी तरह ठप हैं। इससे मरीजों को महंगे दामों पर जांचें करानी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा समस्या हेपेटाइटिस सी के मरीजों को है। एक तो उन्हें दवाई नहीं मिल रही थी, अब जांच भी नहीं हो पा रही है। इस कारण वे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed