फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   patni se naraj yuvak ne di jaan

पत्नी से नाराज युवक ने दी जान

Sun, 20 May 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 20 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
patni se naraj yuvak ne di jaan
मृतक का फाइल फोटो।  - फोटो : अमर उजाला
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में शुक्रवार की रात को पत्नी से तकरार के बाद युवक ने साड़ी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


काशीपुर गांव निवासी हरि सिंह और उनकी पत्नी की तो पहले ही मौत हो चुकी है। घर परिवार का सारा दारोमदार छोटे पुत्र चंदन (28) व उसकी पत्नी माया पर ही है। दोनों के चार बच्चे भी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से माया और चंदन के बीच अनबन हो गई थी।
विज्ञापन



बताते हैं कि शुक्रवार की देर शाम को भी दोनों के बीच तकरार हुई। विवाद के कारण माया पति को अकेला छोड़कर घेर पर चली गई। बताते हैं कि मध्यरात्रि के करीब छत पर चढ़ी पड़ोसी धर्मवीर की पत्नी सूरजवती की निगाह पड़ोसी के घर पर पड़ी तो चीख निकल गई, क्योंकि वहां चंदन साड़ी के फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचा तो ग्रामीण एकत्र हो गए। पत्नी माया व बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, लेकिन चंदन की मौत हो चुकी थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने चंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed