फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients of stomach related diseases increased in the changing season

Sambhal News: बदलते मौसम में बढ़े पेट संबंधी बीमारियों के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients of stomach related diseases increased in the changing season
संभल। जिला अस्पताल में शनिवार को 732 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें सबसे ज्यादा मरीज पेट की समस्या के पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी का मौसम है और खानपान में लापरवाही की जा रही है। इसलिए पेट की समस्या हो रही है। इसके अलावा गर्मी की चपेट में आने से लोग बुखार की भी चपेट में आ रहे हैं। सुबह से ही मरीजों की भीड़ अस्पताल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पर्ची बनवाने के लिए भी लंबी कतार लगी। इसके बाद चिकित्सकों के पास भी भीड़ काफी नजर आई। गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि 80 मरीजों की ओपीडी की है। इसमें 40 मरीज पेट की समस्या के आए हैं। गर्मी ज्यादा हो रही है और लोग सतर्कता नहीं बरत रहे। इसलिए यह समस्या बढ़ रही है। इस मौसम में ताजा खाना खाने के अलावा तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जिससे सेहत पर असर न रहे।
विज्ञापन

डा. चमन प्रकाश ने बताया कि उन्होंने 100 मरीज की ओपीडी की है। इसमें 35 मरीज बुखार के आए हैं। बुखार की समस्या भी गर्मी के कारण ही हुई है। क्योंकि ज्यादा गर्मी होने पर लोग नहाते हैं और फिर गर्मी में जाते हैं तो यह समस्या हो रही है। डा. योगेश कुमार ने बताया कि गर्मी से खुजली की समस्या हो रही है। मरीजों को धूप से बचने के लिए सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed