{"_id":"642b378ae67999a47c0052aa","slug":"patients-of-fever-cough-and-cold-are-not-decreasing-sambhal-news-c-15-1-105628-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नहीं कम हो रहे बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नहीं कम हो रहे बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज
विज्ञापन
संभल। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में आने वालों की संख्या भी आठ सौ के पार हो चुकी है। जबकि आमतौर पर ओपीडी 500 के आसपास रहती है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है। कभी बारिश तो कभी धूप से सेहत पर सीधा असर हो रहा है। यही कारण हैं कि लोग बुखार, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। बुखार लोगों को पांच दिन तक परेशान कर रहा है। बुखार के बाद लोगों को खांसी की ज्यादा परेशानी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे है। जिला अस्पताल में पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को 865 मरीजों की ओपीडी रही। जिसमें 468 मरीज खांसी बुखार से पीड़ित पहुंचे।
यह बरतें सावधानी
- खट्टी और ठंडी सामग्री खाने से बचें
- गुनगुना पानी पिएं, फ्रिोज का पानी अभी न पिएं - खांसी-जुकाम के मरीजों के सीधे संपर्क से बचें
- भोजन से पहले हाथों को साबुन से साफ करें
- कटे व रखे हुए फल न खाएं
- खुला भोजन खाने से बचें
- मास्क लगाएं
विज्ञापन
यह बरतें सावधानी
- खट्टी और ठंडी सामग्री खाने से बचें
- गुनगुना पानी पिएं, फ्रिोज का पानी अभी न पिएं - खांसी-जुकाम के मरीजों के सीधे संपर्क से बचें
- भोजन से पहले हाथों को साबुन से साफ करें
- कटे व रखे हुए फल न खाएं
- खुला भोजन खाने से बचें
- मास्क लगाएं