{"_id":"6ab43812cf67a52dad04a757","slug":"patients-are-being-given-appointment-dates-for-ct-scans-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-140913-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीटी स्कैन कराने के लिए मीरजों को मिल रही तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीटी स्कैन कराने के लिए मीरजों को मिल रही तारीख
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच कराने आने वाले मरीजों को तारीख मिल रही है। पहले सीटी स्कैन के लिए तारीख फिर रिपोर्ट के लिए तारीख। इससे उन्हें इलाज के लिए दो-तीन दिन तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
संभल के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संख्या बढ़ने के चलते संसाधन कम पड़ने लगे हैं। अस्पताल में मौजूद व्यवस्था के अनुसार, सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को पहले तो इंतजार करना पड़ता है, फिर उन्हें जांच के लिए अगली तारीख दी जाती है। जांच के बाद रिपोर्ट भी उसी दिन नहीं दी जाती, बल्कि 24 घंटे का इंतजार करना पड़ता है।
वर्तमान समय में भी एक दिन में 120-130 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके सापेक्ष 80-90 मरीजों के सिटी स्कैन हो पाते हैं। बाकी मरीजों को तारीख देनी पड़ रही है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों ने व्यवस्थाओं में बदलाव करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि रोजाना औसतन 120 से 125 मरीज सीटी स्कैन कराने आते हैं।
विज्ञापन
एक स्कैन में करीब 10 से 15 मिनट का समय लगता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्कैन की प्रक्रिया लंबी खिंच जाती है और सबकी जांच एक ही दिन में संभव नहीं हो पाती। हालांकि, चिकित्सकों से कहा गया है कि वे जरूरी मामलों में ही सीटी स्कैन कराएं, ताकि व्यवस्था में व्यवधान न हो। बताया कि यदि स्थिति ऐसी रहती है तो फिर संसाधन को बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।