फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patient records at Ayushman Arogya Mandirs will be recorded online.

Sambhal News: ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों का रिकॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Patient records at Ayushman Arogya Mandirs will be recorded online.
चंदौसी। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इससे मरीजों को पर्चे संभालने की जरूरत नहीं होगी और इलाज से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन


जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इनमें एक गुन्नौर तहसील के नंदरौली में और दूसरा चंदौसी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में संचालित हो रहा है। अब इन दोनों केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यहां कंप्यूटर और आवश्यक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों का पंजीकरण, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इससे मरीजों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से देखा जा सकेगा। मरीजों को अपने पुराने पर्चे या अन्य दस्तावेज बार-बार साथ लेकर आने की आवश्यकता भी नहीं होगी। डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के उपचार का विवरण जुटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय शर्मा ने बताया कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed