{"_id":"570aa5c64f1c1b0170c81111","slug":"path-sanchalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय से गूंजा नगर
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पथ संचलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) का पथ संचलन भारत माता की जयघोष के साथ हुआ। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
स्टेशन रोड स्थित कंपनी बाग में आद्य सर संघ संचालक प्रणाम उत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता संघ के प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि शताब्दियों की गुलामी को झेलने के कारणों में सबसे मूल कारण था, देश के हिंदू समाज का जातियों में बंटा होना।
संघ के माध्यम से आज यह संभव हुआ है कि सभी जाति, भाषा, अमीर, गरीब बिना भेदभाव के सभी भारतीय अनुशासनबद्ध हो एक साथ बैठ सके। भारत के टुकड़े करने वाले नारों को बुलंद करने वाले लोगों का एक वर्ग तुच्छ स्वार्थों के लिए हीरो बन रहा है।
विज्ञापन
जबकि भारत माता की जय बोलते हुए देश सेवा में कार्यरत लोगों की छवि खलनायक के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है। इन सबकी चिंता न करते हुए देश सेवा का अनवरत देश सेवा का पालन ही एक स्वयंसेवक का लक्ष्य है।
इसके बाद शहर में पथ संचलन किया गया। जो कंपनी बाग से शुरू होकर फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, बिसौली गेट, मनिहार चौक, ब्रह्म बाजार, घंटाघर, लाठी बाजार, संभल गेट, रामस्वरूप रोड होते हुए कंपनी बाग पहुंची।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक प्रभात कुमार, नगर कार्यवाह दिलीप गोयल, खंड संचालक शिवशंकर शर्मा, मुख्य शिक्षक सुरेंद्र रस्तोगी, उदयचंद्र तिवारी ने भाग लिया। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह राणा ने की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पथ संचलन का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया। जिसमें इंदू रानी, सीमा शर्मा, पूनम तिवारी, रेखा कश्यप, नीलम, शिप्रा शर्मा, गीता रानी, अखिलेश शर्मा, प्रिया आदि रहीं।