{"_id":"62168b027861fd586943f200","slug":"pataleshwar-mahadev-temple-is-believed-to-fulfill-the-wish-sambhal-news-mbd4197589179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोकामना पूरी होने की मान्यता है पातालेश्वर महादेव मंदिर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोकामना पूरी होने की मान्यता है पातालेश्वर महादेव मंदिर की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-बहजोई मार्ग के सरायतरीन स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। आम दिनों में प्रत्येक सोमवार संभल और आसपास के गांवों के लोग जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ रहती है।
श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत जुगल किशोर ने बताया कि महाशिवरात्रि व सावन के माह में हजारों की संख्या में शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवलिंग 15वीं सदी में एक किसान के खेत में प्रकट हुआ था। साथ ही ये शिवलिंग पाताल से जुड़ी हुई है। इसलिए ही शिवालय का नाम पातालेश्वर महादेव के नाम से पड़ गया।
महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेला लगता है। एक महीने पहले से मंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल पाबंदियों के चलते काफी कम श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इस बार महाशिवरात्रि पर मंदिर पर भक्तों की संख्या काफी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था में लगेगी पुलिस
महाशिवरात्रि पर श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर भीड़ काफी रहेगी। इस दौरान पुलिसकर्मी ही व्यवस्था को संभालेंगे। जलाभिषेक के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। रूट डायवर्जन भी रहेगा। जिससे कांवड़ियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। पुलिस और प्रशासन महाशिवरात्रि की तैयारियों को जुट गया है।