फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passersby kept beating a drunk young man, the innocent kept crying

Sambhal News: नशे में धुत युवक को पीटते रहे राहगीर, बिलखते रहे मासूम

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passersby kept beating a drunk young man, the innocent kept crying
चंदौसी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक बजे करीब रोडवेज स्टैंड के सामने सड़क पर नशे में धुत पड़े युवक की राहगीरों ने धुनाई कर दी। इस दौरान उसके दो मासूम रोते बिलखते रहे। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन कोर्ट में जाने और चौकी पर सिपाही न होने की बात कहकर पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची।
नगर के रोडवेज स्टैंड के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने सड़क पर शनिवार दोपहर एक युवक नशे में धुत पड़ा हुआ था और उसके दो मासूम बच्चे अपने पिता को उठाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच कुछ राहगीर आए, तो युवक नशे में उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस पर कुछ राहगीरों ने उसकी धुनाई कर दी। वहीं कुछ राहगीर दोनों मासूमों को खाना खिलाने लग गए।
विज्ञापन

जाम लगता देख स्थानीय दुकानदारों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने भी कोर्ट में उपस्थित होने और चौकी पर सिपाही न होने की बात कहकर फोन काट दिया। जब राहगीर युवक की धुनाई करने से नहीं हटे, तो कुछ लोगों ने दोबारा पुलिस को फोन किया, इस पर पुलिस द्वारा उन्हें बोल दिया गया कि सिपाही भेज रहे हैं। लेकिन काफी देर तक काेई भी सिपाही मौके पर नहीं आया। तब कुछ लोगों ने युवक को भीड़ से बचाकर पास पड़े खाली स्थान पर बैठा दिया। कुछ घंटे बाद होश आने पर युवक अपने दोनों बच्चों के साथ वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed